Table of Contents
SSC CGL क्या है ?
ग्रेजुएट हो चुके छात्र को सरकारी नौकरी करने की चाहत होती है और इसी तरह की नौकरी के लिए SSC ( staff selection commination) के द्वारा विभिन्न प्रकार की भर्ती के लिए एग्जाम होते है और इसी exam में CGL भी आता है अगर आपका भी सपना है सरकारी जॉब का तो आज के इस पोस्ट में हम जानेगे की CGL क्या है ? CGL full form in hindi , CGL की तैयारी कैसे करे ? ,CGL का आवेदन कैसे करे इन सब के बारे में आपको बतायेगे जिससे आपको इस एग्जाम की तैयारी करने में कोई समस्या ना आये |
हर स्टूडेंट का सपना होता है की उन्हें एक अच्छी जॉब मिले ऐसे में वह इसकी तैयारी करके एग्जाम देता है एग्जाम पास करके एक अच्छी जॉब लेकर अपनी लाइफ में सफलता हासिल कर लेता है लेकिन ये सब कहने में तो आसान लगता है लेकिन करने पर ही पता चलता है की सरकारी जॉब पाने में कितने मेहनत की जरूरत पड़ती है | और साथ साथ इसकी पूरी जानकारी हर स्टूडेंट को नहीं होती है तो ऐसे में उन्हें आगे चल के समस्या होती है की आखिर इसकी तैयारी कैसे करनी है |
CGL क्या है ?
CGL एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है जो की कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसका उद्देशय केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्तियों की भर्ती करना होता है जिसमे भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय ,विभागों ,संगठनो में मौजूद समूह बी और समूह सी के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती SSC CGL के अंतर्गत होती है | यानि की आप कह सकते है की यह केंद्रीय अस्तर या राष्ट्रीय स्तर की भर्ती की जाती है अब आपको बताते है CGL का full form क्या होता है |
SSC CGL की परीक्षा पास करके आप आयकर विभाग , उत्पाद शुल्क ,डाक विभाग ,सीबीआई ,एनआईए , नारकोटिक्स जैसे प्रमुख विभाग में ज्वाइन करके महत्वपूर्ण पद प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है और साथ साथ अपने देश की सेवा भी कर पाएंगे |
CGL full form in hindi
बहुत से लोगो को CGL का english full फॉर्म पता होता है लेकिन हिंदी में CGL को क्या कहते है शायद ही आप जानते हो , तो आपको बता दे की –
CGL Full Form In English – Combined Graduate Level
CGL Full Form In Hindi – संयुक्त स्नातक स्तर , होता है |
SSC CGL Full Form – Staff Selection Commision (SSC)
Combined Graduate Level (CGL )
CGL के लिए योग्यता
अगर आप भी CGL के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न योग्यता होना आवश्यक है तभी आप इसका आवेदन करके एग्जाम में बैठ पाएंगे |
- CGL के पोस्ट के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान व विश्वविद्यालय से स्नातक में पास होना अनिवार्य है | और ध्यान रहे इसमें अलग अलग पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन हो सकता है |
- CGL की योग्यता के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए लेकिन इसमें भी आयु पोस्ट के अनुसार परिवर्तन हो सकती है |
- अगर छात्र या छात्रा किसी अन्य जाति यानि की SC / ST के लिए 5 वर्ष व OBC के लिए 3 वर्ष का अतरिक्त छूट दी जाती है |
- अगर शारीरिक रूप से कोई कमी या विकलांगता है तो 10 वर्ष का अतरिक्त छूट दिया जाएगा |
CGL का आवेदन कैसे करे
CGL का आवेदन करने हेतु आपको समय समय पर इसकी भर्ती निकलने का ध्यान देना होगा इसके लिए आपको SSC की official site या सरकारी result पर इसकी जानकारी दी जाती है आपको इन साइट पर नजर बनाये रखना होगा |
अब बात करते है इसका आवेदन कैसे करे तो इसके लिए आपको साइबर कैफ़े जाना होगा जहाँ आपसे जरूरी details जैसे-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- स्कूल / कॉलेज ID
- हाई स्कूल से ग्रेजुएट लेवल तक मार्क शीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल ID
- Date Of Birth
जैसे जरूरी जानकारी आपसे पूछेंगे और इसके बाद आपका फॉर्म भर दिया जायेगा जिसके लिए आपको 100 रूपए तक शुल्क देना होता है |
CGL की सैलरी
अगर बात करे इसके सैलरी की तो पे – लेवल के हिसाब से वेतन 25000 से 1,51,000 तक पोस्ट के अनुसार मिलती है | जिसमे हाई पोस्ट जैसे
CGL की आयु सीमा
CGL करने के लिए आयु सीमा 18 से 25 तक होती है लेकिन कुछ बड़ी पोस्ट पर इसकी अधिकतम आयु 30 वर्ष और अगर investigater वाली पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होती है |
CGL की चयन प्रक्रिया
CGL के चयन प्रक्रिया 4 भागो में होता है जिसमे –
- Combined Graduate Level (CGL) – Tier 1
- Combined Graduate Level (CGL) – Tier 2
- Descriptive Test
- Skills Test
Combined Graduate Level (CGL) – Tier 1
CGL के Tier -1 में उम्मीदवार को 4 विषय क्रमशः दिए जाते है –
- General Awareness
- General Intelligence
- English Comprehensive
- Quantitative Aptitude
प्रत्येक विषय से 25 -25 Question मिला कर इस एग्जाम में 100 question दिए जाते है जो की 200 नंबर का होता है यानि प्रत्येक Question 2 नंबर का होता है और इसको हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है |
Combined Graduate Level (CGL) – Tier 2
CGL के Tier – 2 में उम्मीदवार को 2 विषय का exam देना होता है –
- General English
- Quantitative Ability
इसमें इन दोनों विषयो से 100 – 100 Question मिला करके 200 question आते है जो की प्रत्येक Question 2 नंबर का होता है | यानि 400 नंबर का यह एग्जाम होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है |
इसके साथ आप जिस भी पोस्ट के लिए फॉर्म भर रहे है उसके लिए आपको विषय में बदलाव भी दिखेगा जैसे की आप Junior Statistical Officer के लिए आपसे Statistics विषय का एग्जाम देना होता है | और Assistant Audit Officer व Assistant Account Officer जैसे पोस्ट के लिए आपको सामान्य ज्ञान जैसे विषयो की तयारी करनी होती है |
यानि की जब भी आप फॉर्म भर रहे हो तो पोस्ट और विषयो का ख्याल रखके ही भरे जिससे की आप उसी हिसाब से तैयारी कर सके | और इन दोनों चरण को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के रूप में लिया जाता है |
Descriptive Test
Descriptive Test CGL परीक्षा का तीसरा चरण होता है जिसमे उमीदवार को पेपर और पेन की मदद से निबंध और लेटर लिखना होता है जो की 100 अंको का एग्जाम होता है जिसके हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है यह एक ऑफलाइन परीक्षा होती है |
Skills Test
CGL परीक्षा का यह चौथा चरण होता है जो की केवल कुछ ही पोस्ट वालो के लिए यह एग्जाम होता है इसमें आपको कंप्यूटर की जानकारी के साथ साथ टाइपिंग की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए |
नोट – CGL परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है |
CGL के कार्य –
CGL के कार्य की बात करे तो उनका मुख्य कार्य केस फाइल को एकत्रित करना और इसे अपडेट करना ,आवश्यक जानकारी को एकत्र करके रिकॉर्ड रखना होता है और केंद्रीय सरकार द्वारा विभिन्न जानकारी को सतर्कता से निगरानी रखना होता है जो की इनके मुख्या कार्य होते है |
SSC CGL की तैयारी के लिए प्रमुख किताबे
किताबे खरीदने के लिए नीचे लिंक पर ख़रीदे
Click Here To BUY
Conclusion –
तो दोस्तों अगर आप भी CGL की सम्पूर्ण जानकारी जिसमे CGL क्या है , CGL full form in Hindi , CGL के क्या क्या कार्य होते है इन सब चीज़ो के बारे में बताया जो की आपके CGL की तैयारी में आपकी मदद करेगा | और अगर आपकी इस पोस्ट से थोड़ी भी मदद हुए हो तो अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी मदद मिल सके |
इसे भी पढ़े
- BDO क्या है ? BDO अधिकारी कैसे बने |
- VDO फुल फॉर्म क्या होता है ? VDO अधिकारी कैसे बने ?
- CCC क्या है ? इसे करने के फायदे क्या है ?